दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
चाकू से हमला करने मे आधा दर्जन पर एफआईआर
नवाज पढ कर वापस घर बैरिया टाड टोला आ रहा युवक को घेर कर चाकू से हमला किया गया ।जिसमे टाड टोला निवासी युवक अफताब आलम घायल हो गया ।इस जानलेवा प्रहार करने के मामले मे आधा दर्जन पर एफआईआर की गई है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि बैरिया टाड़ निवासी आफताब आलम के आवेदन पर शेख टोली के रहने वाले छह को नामजद आरोपी बनाया गया है । आवेदन में आफताब आलम ने बताया है कि वह शेख टोली ईदगाह से नवाज पढ़ कर घर वापस आ रहा था। तभी शेख टोली गांव के ही मेराज आलम, मजहर आलम ,नेहाल आलम ,सहित कुछ अन्य लोग उसे घेर लिए ।चाकू से जान मारने की नीयत से प्रहार किए ।जिससे अफताब घायल हो गया । ये सभी पहले से घात लगाकर अपने दरवाजे पर बैठे थे। जैसे ही अफताब इनके दरवाजे के सामने पहुंचा । ये लोग उसे पकड़कर मारने पीटने लगे । जान मारने की नियत से चाकू से वार किया। जिससे अफताब के सिर मे गहरी चोट आयी है । जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है । थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । पुलिस ने बताया कि मामला लड़की से जुडा हुआ है ।पूरे मामले की छानबीन की




Recent Comments