स्वच्छता के जागरूकता हेतु निकाली रैली
मांझी (सारण):सोमवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, एवं महिला प्रसार पदाधिकारी सविता सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता के जागरूकता हेतु रैली निकाली गई जो रैली प्रखण्ड मुख्यालय से प्रारम्भ हो थाना बाजार, मियाँ पट्टी दक्षिण टोला सहित पूर्वी पंचयात और पश्चिमी पंचायत के दर्जनों मुहल्लों का भ्रमन किया जिसमें स्वक्षाग्रही ने स्लोगन एवं नारो के साथ लोगो को जागरूक किया।खुले में सौच करना बन्द करो,बेटी ब्याहो उस घर मे शौचालय हो जिस घर मे इस क्रम में ओम प्रकाश गुप्ता, सुशील कुमार साह, निर्भय ओझा, मुकेश ठाकुर, राहुल महतो, राकेश सिंह, विनीता कुमारी, आशा कुमारी,आदि शामिल थे।