पचरुखी व भगवानपुर बीइओ को अतिरिक्त प्रभार
: पूर्व से ही इन्हें आवंटित है अतिरिक्त प्रखंड

परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान. जिले के शिक्षा विभाग द्वारा पचरूखी व भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. हालांकि इन्हें पूर्व से ही एक-एक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार है. जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय ने बताया कि दरौंदा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने की स्थिति में पचरूखी प्रखंड के बीइओ सूर्य प्रकाश को दरौंदा बड़हिरया के अलावे दरौंदा का जबकि भगवानपुर हाट के बीइओ रीता कुमारी को बसंतपुर के अलावे महाराजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दरौंदा बीइओ अजय कुमार को पूर्व में महाराजगंज का अतिरिक्त प्रभार भी था.
—————

—————-