
किराना दुकान का कर्कट तोड़ चोरों ने नकद समेत हजारों रुपये के समान उड़ाये
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के उसरी बाजार स्थित रितेश किराना दुकान का कर्कट तोड़कर चोरों ने 80 हजार नकद सहित हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति चोरी कर ली है।इस संबंध में दुकानदार शामपुर निवासी अवधेश सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दुकानदार ने बताया कि 06 अगस्त को रात्री में अज्ञात चोर उसके दुकान के छत का कर्कट तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए है।और गल्ला का ताला तोड़कर 60 हजार नकद तथा 20 हजार का सिक्का सहित दुकान के कीमती सामान जैसे काजू, किशमिश,बेदाम व अन्य महंगे समान लेकर फरार हो गये है।जब मैं 07 अगस्त को सुबह दुकान खोलने पहुँचा तो देखा कि समान इधर-उधर बिखड़ा हुआ है और गल्ले का ताला टूटा है।जिसमें से 80 हजार रुपये और कीमती समान गायब है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके सामने एसबीआई का सीएसपी ब्रांच है।जिसमे लगे सीसीटीवी कैमरा में रात्री में एक व्यक्ति नजर आ रहा है।जिसकी शिनाख्त की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज को फिलहाल पुलिस खंगाल रही है।




Recent Comments