राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ज्योति सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा नगर पंचायत के ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के बच्चों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विशाल प्रभातफेरी निकाली। इस प्रभातफेरी में शामिल विद्यार्थियों ने सामाजिक समरसता बढ़ाने का संदेश दिया।

यह प्रभातफेरी ज्योति सेंट्रल स्कूल से निकलकर एकमा बाज़ार आदि जगहों का भ्रमण कर पुनः विद्यालय पहुँची।

प्रभातफेरी निकालने से पूर्व विद्यालय के बच्चों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। विद्यालय के सचिव डॉ एसकुमार ने प्रभातफेरी को रवाना करने से पहले लौह पुरुष के तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुवे उन्हें नमन किया।

इस दौरान ध्रुवदेव पांडेय, मृत्युंजय कुमार, दीनबंधु कुमार, उर्मिला सिंह, पूजा पांडे, केके सिंह, रंजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments