चालक के घर से पिकअप की चोरी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के धनौती गांव से शुक्रवार की रात पिकअप की चोरी कर ली गई है। बताया जाता है पिकअप महाराजगंज निवासी रफीक आलम थी, जिसे दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती निवासी अरविंद कुमार उर्फ नेपाली चलाता था। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात भी ड्राइवर अपने दरवाजे पर पिकअप खड़ी कर सो गया था, तभी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली जब वह शनिवार की सुबह जगा तो देखा तो पिकअप गायब पाया। खोजबीन करने के बावजूद जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments