चोरी की एक बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मढ़ौरा (सारण) :नगर क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को एक चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मामले में थानाध्यक्ष रामबसलेश्वर राय ने एक प्राथमिकी दर्ज की है । जिसमें बाइक चोरी में संलिप्त दो लोगों को आरोपित किया है । गिरप्तार युवक सिवान के बसतपुर थाना क्षेत्र के मगही निवासी राजवंशी प्रसाद का पुत्र विशाल कुमार उर्फ राजू बताया गया है । वही इसी मामले में उसका भतिजा अशोक कुमार का पुत्र विकास कुमार को भी नामजद किया गया है । पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक बाइक हीरो पैशन बाइक बरामद किया गया जिसका कागज वह नही दिखा सका ।




Recent Comments