
ग्राम सभा में हुआ सेविका का चयन,दी गई नियुक्ति पत्र
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के डुमरी पंचायत के वार्ड नम्बर 06 में बुधवार को उपस्वास्थ्य केंद्र उसरी के प्रांगण में वार्ड सदस्य सिंगासनी देवी के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से मेधासूची के आधार पर पउपेन्द्र राम की पत्नी राखी कुमारी को सेविका नियुक्त करते हुए पर्यवेक्षिका लवली कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू एवं प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र दिया।सेविका नियुक्ति पत्र पाकर काफी खुश थी।राखी कुमारी ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन करूँगी।उक्त मौके पर समिति सदस्य साबिर हुसैन, विनय सिंह ,गोलू श्रीवास्तव,पप्पू सिंह ,बुनिलाल राम,नीरज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments