
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में राजपूतो ने दिया एकता का परिचय।

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
नालंदा। विधानसभा
के जफरा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था,रविवार को इस अवसर पर राजपूत समाज के हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता संजय सिंह जी का भव्य स्वागत किया।
मघड़ा के शीतला मंदिर से ही से ही कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों से फूलों की वर्षा एवं माल्यार्पण करते नजर आए सामाजिक कार्यकर्ता शंभू सिंह ने बताया कि समाज के एक धरोहर के रूप में संजय सिंह जी जाने जा रहे हैं इतना ही नहीं इनके नेतृत्व में समाज को एकजुट होने का मौका मिला है।
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि समाज को बेचने बालो की ठेकेदारी अब नही चलेगी, समाज के लोग अब जागृत हो चुके है,बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी ने सभी समुदायों को ऊपर उठाने का काम किया है, उन्होंने बृद्धा पेंशन, साईकिल सहित अन्य योजनाओं को सभी आम लोगो के लिये लाकर बेहतरीन कार्य किया है।
जफरा गांव में कार्यक्रम के बीच मे
हुआ हंगामा ।ये रहा कारण-
जाफरा गांव में कार्यक्रम के दौरान शौर्य विकास मंच के संस्थापक व पूर्व विधायक रामनरेश सिंह ने अपने वक्तव्य में भाजपा को भारी झूठा पार्टी कहते हुए समाज के लोगों का निर्णय बिहार शरीफ में करने की बात कही वही कुछ समर्थकों द्वारा नारे लगाए गए पूर्व विधायक के द्वारा दिए गए वक्तव्य से नाराज कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया व राम नरेश सिंह मुर्दा बाद के नारे लगाए।इससे उनके कार्यकर्ता को बेज्जती के साथ जाने के बावजूद घंटों कार्यक्रम चलता रहा मंत्री श्रवण कुमार जी के आने के बाद लगभग 4:00 बजे तक कार्यक्रम चला कार्यक्रम का अध्यक्षता कालियाचक निवासी साधु शरण सिंह ने किया जबकि अतिथि के रूप में जदयू प्रवक्ता संजय सिंह अजय निषाद एवं अन्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम में जीवन बाबू रामविलास सिंह रवि रंजन सिंह, डिम्पल कुमार सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




Recent Comments