पानापुर (सारण)गुरूवार की रात गस्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के सलेमपुर से चन्दन राय के घर के बगल में सरसों के खेत से पाँच लीटर कच्चा स्प्रीट जब्त कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार गस्तीदल को आते देख सलेमपुर निवासी चन्दन राय अपनी हाथों में लिए पाँच लीटर कच्चा स्प्रीट सरसों के खेत में फेक कर फरार हो गया।जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरूद्दीन ने बताया कि उक्त शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जा रही है।