छपरा. अमनौर प्रखंड के रायपुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में पिछले कुछ महीने से दर्जनों महिलाओं को राशन नहीं दिया जा रहा है ऐसे में परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया कुसुम देवी चंपा देवी बबीता देवी किरण देवी पुष्पा देवी शीला देवी समेत अन्य महिलाओं का आरोप था कि राशन कार्ड होने के बावजूद भी डीलर लोग राशन नहीं दे रहे हैं। डीलर के पास जाने पर बार-बार बेवजह दौड़ाया जा रहा है।लॉक डाउन होने के कारण कही रोजगार भी नही मिल रही हैं।घर में।राशन समाप्त हैं।यदि शीघ्र ही राशन नहीं दिया जाएगा तो हम लोग भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।भूखे मरने से बेहतर है कि अपना आवाज उठाएं। वही इस संबंध में डीलरों के पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया परंतु बात नहीं हो सका। इस संबंध में पूछे जाने पर अमनौर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जो भी डीलर कार्डधारियों को राशन उपलब्ध नहीं करा रहा है उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।