इसुआपुर प्रखण्ड प्रमुख पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित
इसुआपुर(सारण): प्रखण्ड सह अंचल मुख्यालय के ट्राईसेम भवन में गुरूवार को आहुत पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक में प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया ।अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 समिति सदस्यों ने वोट डाले ।जबकि प्रमुख समेत 9 समिति सदस्य सदन में उपस्थित नहीं हुए ।अविश्वास पर बहस तथा चर्चा के लिए निर्धारित समय दिन के एक बजे सदन की कार्यवाही उप प्रमुख संतोष कुमार साह की अध्यक्षता में शुरू हुई ।इस दौरान अगौथर पंचायत के समिति सदस्य राकेश कुमार पाण्डेय ,निपनिया के नंदकिशोर राय तथा डटरा पुरसौली की सरोज कुमारी ने प्रमुख पर समिति सदस्यों के साथ भेद भाव बरते जाने , विकास की राशि में अनियमितता बरते जाने आदि का आरोप लगाया ।जिसका अन्य सदस्यों इसुआपुर पंचायत के मुकेश कुमार चौरसिया,छपियां के दीनानाथ राउत , रामपुरअटौली की संध्या सिंह ,केरवां की पुनम देवी , निपनिया की प्रभावती देवी ,लौंवा की उमा देवी , आतानगर के संतोष कुमार साह ने भी समर्थन किया ।हलांकि प्रमुख मितेन्द प्रसाद यादव के सदन में नहीं रहने से चर्चा पर बहस नहीं हो सकी ।ततपश्चात दिन के पौने दो बजे वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई तथा दो बजे बैलेट बॉक्स को खोला गया ।जिसमें डाले गए सभी 10 मत वैघ तथा अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए ।बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ कुमुद कुमार ,प्रेक्षक सह वरीय उपसमाहर्ता नरेन्द्र मोहन झा ,जीपीएस हरेन्द्र सिंह मुख्य रूप से थे ।
#रिपोर्ट- अज़हर करीम/इसुआपुर :




Recent Comments