सारण के मनोज सिंह असम के राज्यपाल द्वारा सम्मानित


छपरा। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सारण जिला वासी मनोज कुमार सिंह असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के हाथों सम्मानित हुए। असम में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने भाजपा नेता श्री सिंह को सामाजिक क्षेत्र में प्रसंशनीय कार्यो के लिए सम्मान के तौर पर मेमेंटो दिया गया। इसके पहले भी प्रदेश व देश के अलावे भी विदेश बंगलादेश की सरजमीं पर इंडो-बंगलादेश प्रतिनिधिमंडल में शामिल श्री सिंह सम्मान प्राप्त किए हुए हैं। इनके सम्मान की खबर पाकर मढ़ौरा और आसपास के बहुत सारे लोगों ने बधाई संदेश दिया हैं। बधाई देने वालो में भाजपा नेता जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह, मढ़ौरा नगर भाजपा के अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मिट्ठू महतो, बद्री सिंह, बृज भूषण सिंह, तारकेश्वर सिंह, केके श्रीवास्तव, वेद प्रकाश विकास, विनय सिंह, मनीष सिंह, सोनू सिंह समेत कई अन्य का नाम भी शामिल हैं।

मालूम हो कि मढ़ौरा प्रखण्ड के भावलपुर गांव निवासी भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह का कार्यक्षेत्र प्रमुख रूप से बिहार एवं असम हैं। वहीं भाजपा के कई बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से इनके मधुर संबंध को लेकर पार्टी में एक कद्दावर नेता में गिने जाते हैं। कई बीते चुनावों में अपने रणनीति कौशल एवं संपर्क से पार्टी को बढ़त दिलाई है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में इनकी पहचान जरूरतमंद की मददगार के तौर पर हैं। वहीं गरीब गुरबे की बेटियों की शादी में बढ़ चढ़कर मदद करते हैं। इसके अलावे भी कई मंदिरों के विकास के लिए अपना योगदान देते रहते हैं। इन्होंने कोरोना काल में दैनिक मजदूरों को खाद्यान्न वितरण कर काफी नाम कमाया हैं।