
मांझी(सारण)। दाउदपुर डाकघर के तत्वावधान में गुरुवार को सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। अनुमंडल डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सभी डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जा रहा है। जिसमें अभिभावक अपनी 0 से 10 वर्ष की उम्र की बिटिया के लिए खाता खोल कर उसके भविष्य को संवार कर सुखमय बना सकते हैं। बेटियां अगर सुखी और समृद्ध बनती है तो पूरा समाज और राष्ट्र खुशहाल और मजबूत होता है। रैली में जनप्रतिनिधि शिव शंकर सिंह, संजय सिंह, बीके प्रसाद, दीपक सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, तारकेश्वर साह, नंद किशोर सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, नंद किशोर चौधरी, देवेन्द्र ओझा, धनंजय तिवारी, प्रियांशु सिंह, हरेंद्र भगत आदि शामिल हुए।




Recent Comments