बच्चा का अपहरण कर हत्या, शव खेत से बरामद

मकेर(सारण) : थाना क्षेत्र के तरामनौर गांव में एक पाँच वर्षिय बच्चा का अपहरण कर शव को खेत मे फेक दिया ।हत्या की खबर सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा होकर पुलिस के बिरुद्ध नारेबाजी करने लगे । मृतक शशि कुमार पाँच वर्ष का है ।मृतक के पिता 30 जनवरी को मकेर थाना में गुशुद्गी की प्राथमिकी दर्ज कराया था । सन्देह के आधार पर गिरफ्तारी हुई थी लेकिन शशि का कोई जानकारी प्राप्त नही हुई थी ।आज तड़के सुबह में ग्रामीणों ने शशी के शव क्षत विक्षत हालत में खेत से बरामद हुआ।उसे देखते ही लोगो अपना आपा खो पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे ।मौके पर मकेर पुलिस अमनौर तरैया थाना पुलिस एवम मढौरा डीएसपी धीरेंद्र कुमार साह पहुचे बाद में पुलिस ने जिला से स्वान दस्ता से खोज कराया। लेकिन पुलिस को कोई जानकारी नही मिली ।ग्रामीण एसपी को बुलाने के लिए अरे हुए थे ।लेकिन जनप्रतिनिधियों के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मकेर थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश ने बताया कि इस जघन्य अपराध को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।हत्या में संलिप्त लोगो को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।




Recent Comments