सारण/मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही एक ब्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक महम्मदपुर पश्चिम पट्टी निवासी वकील मियां का पुत्र गुल हसन 25 वर्ष बताया जाता है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि महम्मदपुर स्थित लक्ष्मण गैस एजेंसी की पिकअप प्रतिदिन की तरह गैस की होम डिलीवरी करने मुबारकपुर मध्य विद्यालय के पास गई थी। मृतक उसी पिकअप पर रहकर पालदारी का काम करता था। मंगलवार को दोपहर में गुल हसन पिकअप पर चढ़ कर गैस उतार रहा था तभी सड़क किनारे ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आ गया। बाद में आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे ताजपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक महम्मदपुर स्थित लक्ष्मण एचपी गैस के काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक तीन भाइयों में से दूसरा था। मृतक के परिवार में अगले सप्ताह शादी होनी थी। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। तथा एक पुत्री भी थी। घटना के बाद उल्लास का माहौल मातम में बदल गया। मांझी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया है।




Recent Comments