सीवान में मानसून की पहली बारिस में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत

  *✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉सीवान जिलाधिकारी ने आपदा राहत कोष से चार लाख मुवाबजा देने की घोषणा
🔸सीवान:  मानसून की पहली वारिस से जहां जिले के किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रहीं है वही मानसून के वारिस के समय आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई.  गौरतलब हो कि शानिवार को सीवान  में हुयी हल्की बारिश ने सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां गाँव 
 बारिस के पहले गरज रहे बादल और चमक रही बिजली के गिर जाने से 25 वर्षीय कृष्णा महतो की मौत हो गयी.
बता दे कि शनिवार की दोपहर अचानक से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और असमान से धुप खत्म होकर बादल छा गये. फिर बारिश होने के आसार भी नजर आने लगे. इसी दौरान गरज के साथ बिजली भी चमकने लगी. उसी समय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका टड़वां गाँव निवासी कन्हैया महतो  के 25 वर्षीय पुत्र कृष्णा महतो को शौच लग गयी. जिसके लिए वह खेत की तरफ जाने लगा. आसमान में चमक रही बिजली अचानक से उसके उपर गिरी और पल भर में उसकी जीवन लीला को समाप्त कर डाला.
हालाकि आकाशीय बिजली गिरने के बाद उसके परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले कर आयें. लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच करने के बाद कृष्णा महतो को मृत्त घोषित कर दिया. जिसके बाद अस्पताल में पहुंचे उसके परिजन वहीं पर रोने-बिलखने और विलाप करने लगें.
वहीं मीडिया के द्वारा  सीवान जिलाधिकारी को जब इस घटना की सूचना   दिए जाने पर  डीएम महेंद्र कुमार ने मृत्तक के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की.
*👉इनपुट: ईटीवी विजन- सीवान*