नौतन:- आग लगने से लाखो की सम्पत्ति जलकर राख 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –प्रखंड के पूर्वी पंचायत के खलवाखाप टोला गांव मे बुधवार की रात्रि दीपक से आग लगने से चार घरो मे लाखो की सम्पत्ति के साथ आधा दर्जन बकरी जलकर राख हो गई गृह स्वामी तपेशवर पटेल ने बताया कि कि मै और मेरे पत्नी शादी मे अपने रिश्तेदारके यहा गये थे।

घर पर मेरे बच्चे ही थे आग की चपेट मे घर मे रखे खाद सामग्री के साथ कपड़ा व घरेलू सभी समान जल कर राख हो गये आग को बुझाने के चक्कर मे मेरी बारह वर्षीय लड़की पुजा कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल बेतिया मे चल रहा है  इस सम्बंध मे अंचलाधिकारी श्यामा कान्त प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवारो को आपदा विभाग कोष द्वारा सहायता राशि मुहैया  कराई जाएगी।