सारण :सात निश्चय पर चर्चा के लिये मुखिया संघ ने किया बैठक  
मढ़ौरा (सारण) 
पंचायतों में होने वाले विकास व विकास कार्यों में बाधित बन रही प्रशासनिक आदेश के उपलक्ष्य में नौतन पंचायत में बैठक किया गया । बैठक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष तेजपुरवां पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई । 
बैठक में संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सात निश्चय योजनाओं में पंचायतों में कराने वाले कार्य जैसे `हर घर नल का जल ‘ व हर गली नली ‘ योजनाओं को माननीय हाई कोर्ट द्वारा पंचायतों में बनी वार्ड समिति को भंग कर देने के बाद ,भी प्रशासन के द्वारा बिना मुखिया के सहमति के वार्डों में सर्वे करा रही है । ग्रामसभा सर्वोपरि है प्रशासन को चाहिए की इन कार्यो के लिए पंचायत प्रधान मुखिया को आदेश न देकर आग्रह करे । तब संघ विचार करेगी । साथ ही प्रशासन सात निश्चय के खाते के पहले‌ ५ वां वित्त व १४ वित्त की राशी अवांटित कराने हेतु सभी पंचायत संचिवों को आदेश दे। जिन प्रखंडों मे बिहार सरकार व वल्ड बैंक के द्वारा पानी टंकी का निर्माण कराया गया है या कराया जा रहा है वहाँ सरकार के निर्देशानुसार ‘ हर घर नल का जल योजना ‘ का कार्य नहीं कराना है इसके संबंध में हमे प्रशासनिक दिशा निर्देश मिले । व कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि उपलब्ध कराने व योजना खुले में शौच से मुक्ति,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान व स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत होने वाले शौचालय निमार्ण हेतु लाभुकों को भुगतान सरल तरीके से किया जाए । 
इन सभी मांगो को प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा एक लिखित आवेदन मढ़ौरा बीडीओ व डीडीसी को दिया गया । बैठक में मिर्जापुर मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित , सलिमापुर मुखिया अरुण सिंह,मिना देवी ,सुमित रंजन ,अरविन्द कुमार सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य थे ।
——
साभार :संजीव कुमार ,मढौरा 
—