लहसुन की प्रतिदिन खरीद नहीं होने से किसान हो रहे परेशान
फिरोज खान
बारां, 6 मार्च। किसान कांग्रेस ने कृषि उपज मंडी में लहसुन की प्रतिदिन खरीद करने एवं किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किसान आयोग के चेयरमेन को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने बताया कि कृशि उपज मंडी में नियमित रूप से लहसुन की खरीद नहीं होने से किसानाे को भारी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मौसम खराब होने कारण उनकी चिंता और बढ़ जाती है। ऐसे में मंडी प्रषासन द्वारा लहसुन लाने वाले किसानों को एक सप्ताह के अंतराल में प्रवेष दिया जाता है। जबकि नियमित रूप से जितनी खरीद होती है, कम से कम उतनी मात्रा मे लहसुन मंडी में लाने की अनुमति किसानाो को दी जानी चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा लहसुन का समर्थन मुल्य निर्धारित किया जाए। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि मंडी सचिव द्वारा व्यापारियों से मिलीभगत कर किसानों के लिए बनाए यार्डों पर कब्जा करा दिया जाता है। किसानों द्वारा इसके विरोध में आवाज उठाई जाने पर फौरी तौर पर यार्ड का खाली कराने की कार्यवाही की जाती है। इसके बाद फिर से यार्ड पर कब्जा करा दिया जाता है। जिससे किसानों को परेषानी के साथ-साथ जिंस भीगने पर नुकसान उठाना पड़ता है। जबकि मंडी में जिंस भीगने पर बोली लगने के बाद नुकसान की जिम्मेदारी व्यापारी की होती है। लेकिन मंडी प्रषासन चुप बैठा रहता है। मंडी में कृशक कलेवा योजना का कोई किसानों को नहीं मिल रहा है। मंडी प्रषासन की उदासीनता से यह योजना कागजों में ही चल रही है। ज्ञापन में ऐसे मंडी प्रषासन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।




Recent Comments