
छपरा/मढ़ौरा: सोमवार को एसआईटी दारोगा व पुलिस कांड की आरोपित छपरा कारागार में बंद सारण जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी।जमानत याचिका महीनों से हाईकोर्ट में लंम्बित था, जिसकी पक्षकारों को बेसब्री से इंतजार था।जिला परिषद अध्यक्षा मिना अरुण की ज़मानत मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।सोमवार को शाम में खबर मिलते ही लोगों ने एक दूसरे से जानकारी लेकर पुष्टि करते रहे।बता दे कि पिछले वर्ष 20 अगस्त को मढ़ौरा में सरेशाम एसआईटी के दो कांस्टेबल की गोली मार हत्या मामले में जिला परिसद अध्यक्षा मीना अरुण समेत सात लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।जिसमे मुख्य रूप से अध्यक्षा के भतीजा सुबोध कुमार सिंह ,पति अरुण सिंह का नाम भी शामिल था।उक्त कांड संख्या 596/19 में सात नामजद आरोपितो में जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण ने 26 अगस्त19को आत्मसर्मपण कर दी।जिसमें जिला व्यवहार न्यायालय ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।तब से लगभग साढ़े पांच महीने से भी अधिक समय तक जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण छपरा कारागार में है।इधर बता दें कि जमानत मिलने से अध्यक्ष पद की कुर्सी बरकरार रहने की तकनीकी लाभ मिलने के आसार हो जाने से समर्थकों में खुशी है।




Recent Comments