
मांझी(सारण )। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा बलिया मोड़ से शराब लोडेड ट्रक व कार जप्त करने के साथ हीं चालक समेत गिरफ्तार पांच धंधेबाजों को गहन पूछ-ताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जिनमे हरियाणा सोनीपत के सतीश सिंह, चालक राम निवास, सुमित कुमार व झझर हरियाणा के सरमौध व नबीगंज सीवान के शत्रुघ्न यादव शामिल हैं। बता दें कि पुलिस द्वारा शनिवार को 336 कार्टन हरियाणा निर्मित शराब के साथ वाहन समेत चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 और धंधेबाजों को अलग-अलग जगह से दबोच कर पूछ-ताछ कर रही थी। जिन्हें प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments