मशरक(सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हांसापिड़ गांव के शनिवार के अहले सुबह एक युवक को बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत घोषित युवक थाना क्षेत्र के हंसाफीर गांव निवासी रामायण राय के 37 वर्षीय पुत्र राजकुमार राय बताया जाता है। मामले में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार के दिन में गेहूं की दवनी हुई थी रात्रि में मौसम बदलने और बूंदाबांदी से दवनी में रखें भूसे और गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल से ढकने गया उसी दौरान भूसे के उपर गिरे बिजली के तार के चपेट में आ गया। परिजनों द्वारा अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को पांच छोटे छोटे बच्चे है। जिसमें उसे चार लड़की और एक लड़का हैं उसमें सबसे बड़ी लड़की 13 साल की हैं। मौत की खबर सुनकर पत्नी मालती देवी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है घटना की जानकारी मिलते बंगरा मुखिया प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मदद से शव को कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम में भेजवाया। वही मौके पर मुखिया प्रत्याशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता की गई है और जो भी सरकारी सहायता होगी उसे दिलवाने में मदद की जाएंगी।