एनसीसी दिवस के मौके पर एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ – साथ कई कारनामे प्रस्तुत किया

अमनौर /सारण
स्थानीय उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में एनसीसी कैडेटों ने हर्षोल्लास के साथ एनसीसी दिवस मनाया. रविवार को सात बिहार बटालियन एनसीसी, छपरा के कमांडिंग आॅफिसर जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. वहीं कैडेटों ने जोखिम भरे कारनामे के साथ साथ सैल्यूट के विभिन्न नमूने पेश किए. कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी के आॅफिसर गजेंद्र कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुआ. मालूम हो कि उक्त एनसीसी दिवस प्रत्येक वर्ष के नवम्बर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है.

उक्त मौके पर मुख्य रूप से विधालय के प्रभारी प्राचार्या कुमारी सुधा, शिक्षक अरविंद कुमार राम, शशिभूषण मिश्र, विनोद कुमार सहित कैडेट अभिषेक कुमार राम, विराट सिंह, अनुज कुमार, आकाश कुमार, अंकित कुमार, कुन्दन कुमार, निशा कुमारी, राधा कुमारी, ट्विंकल कुमारी, शिल्पी कुमारी, स्नेहा कुमारी, नफिजा खातुन, राज नंदनी, आदि शामिल थे.