उचक्कों ने महिला से उड़ाए 18 हजार रुपए
✍परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): पचरुखी बाजार सेंट्रल बैंक में सोमवार को रुपए निकासी के लिए आई एक महिला से उचक्कों ने कागज का गड्डी थमा 18 हजार रुपए ले भागे। जब महिला शायरा खातून बैंक के बाहर कागज की गड्डी देखी तो चिल्लाने लगी। ग्रामीण वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली और महिला के बताए दिशा में उचक्कों को पकड़ने में जुट गए। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। इस घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
—




Recent Comments