तान्या-सान्या ने शतरंज में मारी बाजी , बिहार एलेवन में पाया स्थान
छपरा (सारण):मुजफ्फरपुर में हो रहे तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर एलेवन शतरंज प्रतियोगिता में छपरा के पंकज कुमार वर्मा की दोनों बेटियो ने छपरा से शतरंज के बालिका वर्ग में हिस्सा लिया। वही बताते चले कि एक वर्ष पूर्व से दोनों बहनों का लगाव शतरंज के प्रति हुआ और खेल खेल में ये इतनी आगे बढ़ी की जिले भर में होने वाली शतरंज परियोगिता की प्रथम स्थान प्राप्त की ।इसके बाद जिला शतरंज संघ सारण ने अपने बैनर तले इन दोनों बहनों को मुजफ्फरपुर में होने वाले बिहार राज्य अंडर एलेवन चेस चैंपियनशिप 2018 में प्रतिभागी बनाया। जहां तान्या ने पूरे बिहार में बालिका वर्ग में 10 वां स्थान प्राप्त किया। 5 वी में पढ़ने वाली तान्या ने बताया कि उन्हें शतरंज खेलने की प्रेरणा पड़ोस में रहने वाले एक छात्र से मिली थी ।ये आगे भी इसी तरह खेलना चाहती है जिससे अपने जिले तथा अपने राज्य का नाम रौशन करना चाहती है।
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक /छपरा :




Recent Comments