दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में विश्व हिन्दू परिषद ने साफ शब्दों में सरकार को चेताया की अब मंदिर निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी, प्रधानमंत्री को अब “मन की बात नही” ‘जन जन की बात’ सुननी पड़ेगीI मंदिर निर्माण के लिए सभी ज़रूरी कदम सरकार उठाए अन्यथा सरकार को हिन्दू कोपभाजन का शिकार होना पड़ेगा। उपर्युक्त बातें बेतिया के ऐतिहासिक सागर पोखरा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित “धर्म सभा” में विश्व हिंदू परिषद के उपस्थित वक्ताओं ने कही।इसके पहले विहिप के “धर्म प्रसार प्रमुख”, गौ रक्षा प्रान्त प्रमुख कुंदन कुमार ,विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के सेवक संजय नाथ, दुर्गा वाहिनी संयोजिका बहन श्वेता रानी तथा स्वामी उपेन्द्र पराशर का भव्य स्वागत किया गयाI नगर भ्रमण के दौरान बजरंग दल के नगर संयोजक प्रणय गुप्ता सैकड़ो मोटरसाईकिल के जत्थें तथा बजे गाजे के साथ अतिथियों को ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे, यात्रा मार्ग में जगह जगह अतिथियों का स्वागत एवं रामभक्तों की अगुवाई करने की होड़ लगी रही । धर्म सभा की विधिवत शुरूआत विहिप मठ मंदिर प्रमुख आचार्य उमेश त्रिपाठी ने 51 साधु संतों तथा मुख्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।