
पानापुर(सारण) स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात भगवानपुर गांव में छापेमारी कर घर में छुपाकर रखे गये तीन कार्टून में लगभग 25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया ।बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भगवानपुर गांव स्थित मंटू पाल के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा गया है ।सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने के एएसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने रात्रि 12 बजे छापेमारी की जहां 180 एमएल के 93 बोतल एवं 750 एमएल के 12 बोतल के साथ कारोबारी मंटू पाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी को सोमवार को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments