50 हजार की शराब बरामद, धंधेबाज फरार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात सानीबसंतपुर गांव में महातम साह के बंद घर में छापेमारी कर 180 एमएल का
412 बोतल शराब बरामद किया। जब्त शराब की कीमत करीब50 हजार रुपए बताई जाती है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सानीबसंतपुर गांव में भारी मात्रा में शराब रखा गया है। इस दौरान तुरंत टीम गठित कर वहां छापेमारी गई। महातम साह के बंद घर से 180 एमएल के 412 बोतलशराब बरामद किया गया। इसमें 230 बोतल व 8 पीएम विदेशी शराब तथा 180 एमएल का 182 बोतल शराब शामिल है। पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब धंधेबाज महातम साह समेत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा अवर निरीक्षक ज्ञानप्रकाश, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अजय कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।




Recent Comments