महादलित बस्ती में शौचालय निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया बैठक
✍️धर्मेन्द्र कुमार /तरैया (सारण):

तरैया पंचायत के महादलित बस्ती में नहीं है शौचालय शीर्षक से दैनिक भास्कर में विगत दिनों छपे खबर का असर हुआ है।तरैया पंचायत के
वार्ड नंबर 01 के महादलित बस्ती मुसहर टोली एवं नट टोली मे गुरुवार को शौचालय निर्माण के लिए बीडीओ राकेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक किया।जिसमें बीडीओ ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया और शौचालय निर्माण करवाने के लिए प्रेरित किया।बीडीओ ने इस बस्ती में शौचालय निर्माण का प्रभार प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को सौपा है।उक्त मौके पर तरैया पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार यादव,वार्ड सदस्य राजु कुमार,आवास सहायक अखिलेश्वर मिश्रा,विकास मित्र दिलीप राम,डीलर रवींद्र सिंह,स्वच्छता ग्रही अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।