एकमा में हुवे गैंगरेप की घटना से आक्रोशित लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च
दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा
रविवार को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा छपरा के परसागढ़ में 10वीं की छात्रा के साथ उसके विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक एवं छात्रों द्वारा किये सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ युवाओं ने आक्रोश मार्च निकालकर इस घटना की कड़ी निंदा की व जिला प्रशासन से दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

आक्रोश मार्च नगर परिषद से प्रारंभ होकर थाना चौक नगरपालिका चौक श्री नंदन पाठ से होते हुए पुन: नगर परिषद में आकर सभा में तब्दील हो गई इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी अवार्डी मंटू कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में गुरु जिसको हम लोग रक्षक का दर्जा देते हैं अगर वह ही भक्षक बन जाए हमारा समाज किस और जाएगा कहा नहीं जा सकता मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएं जहां पर कश्मीरा सिंह ने कहां की वर्तमान समय में जिस प्रकार से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है उससे लड़कियों में काफी भय व्याप्त हो गया है सरकार को जरूरत है कि इसके लिए सख्त से सख्त कानून बनाए एवं दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएं।

ज्ञात हो कि एकमा के परसागढ़ में स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन मे वहां के प्राचार्य शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा लगभग बीते 7 माह से छात्रा को डरा-धमका के उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। यह बातें खुद छात्रा ने पुलिस को अपने दिए बयान में कहा भी है।
रैली में शामिल डॉ विजया रानी ने कहां की विद्या के मंदिर में हुआ यह कृत्य कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है और हम दोषियों को फांसी हो इसकी मांग अपनी सरकार से करते हैं।

आक्रोश मार्च में प्रिंस कुमार मकेशर पंडित सनी सुमन विवेक कुमार मोहम्मद शमशाद रचना पर्वत दीपा कुमारी मिक्की कुमारी संध्या कुमारी पूनम कुमारी लवली कुमारी ऐश्वर्या भाटी मनीष कुमार रंजन यादव ममता कुमारी अनिशा कुमारी मीना कुमारी कुमारी पंखुरी क्षमा कुमारी सोनाली सिन्हा कौशिक नेहा मनीषा वंदना गुप्ता प्रीति कुमारी रितु राज रंजीत कुमार सागर कुमार किशोर कुमार
सत्यानंद कुमार गजेंद्र कुमार किशन कुमार पंकज कुमार लकी राज पवन कुमार नीरज कुमार जनार्दन कुमार विपुल कुमार नितेश कुमार महावीर प्रसाद रूपेश कुमार यशवंत सिंह विजय कुमार सुनील कुमार सहित सैकड़ों युवा शामिल थे




Recent Comments