बदरंग हुआ बजरंग नगर, मुश्किल में मुहल्लेवासी
दैनिक खोज खबर डेस्क,

छपरा
छपरा नगर निगम के तहत आनेवाला बजरंग नगर पूरी तरह से बदरंग हो गया है। शहर का एजुकेशन हब बन चुका बजरंग नगर पुरी तरह से नरक में तब्दील हो गया है।
बजरंगी नगर में सड़क के बीचोबीच नाले का स्लैब उठाकर सड़क पर रख दिया गया है जिस कारण यहाँ से चारपहिया वाहनों की आवाजाही पुरी तरह से बाधित है।

बजरंग नगर के तीन मुहाने पर नाले का गंदा पानी व कींचड़ पसरा है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि न सिर्फ बरसात में बल्कि आये दिन यहाँ की यही स्थिति रहती है। बरसात में क्या हाल होगा इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं।

आपको बता दे कि शहर का एजुकेशन हब बन चुके बजरंग नगर में कई कोचिंग चलते हैं। यहां सुदूर ग्रामीण इलाकों के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं ऐसे में इस मुहल्ले की यह स्थिति काफी दयनीय है।
वही सड़क पर बह रहे नाले के पानी के कारण मुहल्लेवासी भी परेशान हैं।