नामांकन के बाद एकमा में विभिन्न पंचायतों के 34 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

एकमा(सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे प्रक्रिया के तहत बुधवार को नाम वापसी का काम पूर्ण हो गया। जबकि सिम्बल वितरण का कार्य देर रात तक जारी रहा। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉक्टर सतेंद्र परासर ने बताया कि नाम वापसी और नमाकन रद्द होने के बाद 18 पंचायतों के कुल 2016  प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में रह गए है। विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद से कुल 16 अभ्यार्थियों द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया। जबकि सरपंच पद से चार तथा बीडीसी पद से पांच,वार्ड पद से छः और पंच पद से तीन अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे फल 10 नामांकन रद्द हो गया था। जिसके बाद कुल 2016 अभ्यार्थी चुनाव मैदान रह गए है।  नाम वापसी के बाद देर संध्या तक सिम्बल वितरण का कार्य चलता रहा। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जमा थी। लोग देर संध्या तक अपना चुनाव चिन्ह जानने के लिए इक्छुक थे। वही प्रत्याशियों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ तरैया कृष्ण कुमार सिंह ने चुनाव चिन्ह को अगले दिन सुबह में आवंटित करने की बात कहीं। जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ कम हुई और कर्मी अपने कार्य में लग गए।इस नामांकन के वापसी प्रक्रिया में बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) डॉ सत्येंद्र पराशर, अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा, बीईओ सह एआरओ कृष्ण किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह एआरओ रामाधार चौधरी, सोनू कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार यादव, योगेश सिंह, आनंद कुमार, सुजीत कुमार, मोहम्मद सैयद अंसारी,गजेंद्र कुमार बबिता कुमारी,खुशबू कुमारी, हरेराम पंडित, उपेंद्र कुमार सिंह, शंकरनाथ सिंह, अरुण कुमार ओझा, अरुण कुमार, एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी आदि के अलावा शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात रहे।