राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साक्षी व अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त जिला का नाम किया गौरवान्वित

29 वी जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में साक्षी व अंश के जीत हासिल करने पर शिक्षकगण व क्षेत्र के लोगो ने दी बधाई

सोनपुर — विशेश्वर सेमिनरी स्कूल छपरा में आयोजित 29 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन मंगलवार को किया गया था। इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के जिला समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार बताया कि जिले के विभिन्न स्कूल के 45 छात्र-छात्राओं ने 29 वां राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया । जिसमें मुख्य निर्णायक डॉ एसके वर्मा ,डॉक्टर एनके ओझा, डॉक्टर जीडी तिवारी ने कुल 5 श्रेष्ठ प्रोजेक्ट का चयन मूल्यांकन कर्ताओं की टीम के द्वारा किया गया । जिसमें 5 श्रेष्ठ प्रोजेक्ट के विद्यार्थियों को मैडल और मेमन्टो के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के अंतर्गत केपीएसपी हाई स्कूल गंगाजल की साक्षी कुमारी व अंश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केपीएसपी हाई स्कूल गंगाजल के शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ने जनकारी देते हुए बतायी की हमारे स्कूल के द्वारा प्रोजेक्ट का नाम ऑटोमेटेड पूजा कंपोस्टर था । इस प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान टीम लीडर अंश प्रताप सिंह व साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त की है जबकि द्वितीय स्थान आशीष आनंद प्रोजेक्ट का नाम अयजर्व अर्थ आवर एवरीडे, तीसरा स्थान अंजली कुमारी स्कूल –यूएमएस तेनुआ मुसहरी गाइड शिक्षक कुमारी अंजू मानस प्रोजेक्ट का नाम — हर्बल हेयर आयल चौथा स्थान–प्रिया दीक्षित स्कूल– सैंट्रल पब्लिक स्कूल गाइड शिक्षक मनीष कुमार सिंह प्रोजेक्ट–थ्री आरएस आफ टेट्रा पंचम स्थान — पीयूष कुमार शर्मा स्कूल–बी सेमिनरी छपरा प्रोजेक्ट का नाम — वाटर कंजव्रेशन थ्रू एक्वपोनिक फार्मिंग । इस मौके पर राजेंद्र कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एमके शरण 20 समुद्री स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉक्टर मदेश्वरा ए प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के जितेंद्र कुमार चंद्र नयन काजीपुर उच्च विद्यालय के अर्जुन पंडित राजपूत उच्च विद्यालय के अवधेश कुमार आदि मौजूद थे । इस खबर के सुनते ही केपीएसपी हाई स्कूल के सभी शिक्षक गण व बच्चे के अभिभावक से लेकर क्षेत्र के सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों को कोटि-कोटि बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।