दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चनपटिया थाना दलालो का अड्डा बना हुआ है।थानाध्यक्ष अपने निजी बिचौलिए के बल पर थाना चला रहे हैं और इनके संरक्षण में शराब का धंधा फल-फूल रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा मोटी रकम लेकर सच को झूठ व झूठ को सच बनाया जाता है।इनकी काली करतूतों से चनपटिया की जनता का पुलिस पर से विश्वास समाप्त हो चला है।उक्त बातें जिला भाकपा नेता ओमप्रकाश क्रांति ने प्रेस वार्ता के क्रम में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कप्तान की ईमानदारी व कर्तब्यनिष्ठा को इनके काली करतूतों द्वारा कलंकित करने का काम किया जा रहा है।थानाध्यक्ष को अपने पुलिस बल से ज्यादा भरोसा इन बिचौलियों पर है।जिनके बीच ये हमेशा घिरे रहते हैं।किसी भी जनप्रतिनिधि या सामाजिक कार्यकर्ता का इनके सामने कोई अहमियत नहीं है।इनके करीबी फर्जी पुलिस बनकर अबैध वसूली करते हैं और गरीब व असहाय लोगों को सताने का कार्य करवाते हैं।उन्होंने थानाध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि साठी थाना क्षेत्र का परसौनी निवासी अरुण राय ,चनपटिया थाना के राजकुमार साह, रम्भु यादव,दीपक राउत,मनोज राउत किस पद पर कार्यरत हैं और जो कि थाना में जमावड़ा लगाने के साथ ही फर्जी पुलिस पदाधिकारी बताकर वाहन जांच व वसूली करते हैं।उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि पिछले ढाई साल से ये जमे हुए हैं।उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि यदि अब्लीम्ब इनका तबादला नही किया जाता है तो भाकपा आंदोलन करेगी और सरकार तक इनकी शिकायत पहुचायेग्गी।मौके पर भाकपा नेता कैलाश दास, मदन शर्मा,जयनारायण दुबे,संतोष साह, नंदकिशोर साह आदि मौजूद थे।