प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में छपरा किया गया था रेफर

छपरा। एकमा में वुधवार दोपहर को एकमा चट्टी के समीप बीआरसी स्थित बगीचे में गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलावस्था में लोगो ने उसे पहले स्थानीय सीएचसी में लाया था।जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देखकर छपरा रेफर कर दिया गया।लेकिन घायल युवक के छपरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि युवक को सीने में गोली लगी थी।मृतक युवक का नाम अजय कुमार बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक एकमा में किसी से मिलने के लिए गया हुआ था कि बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार जख्मी कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Recent Comments