छपरा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कोविड शिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज सदर अस्पताल में लीं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है। मैं बिहार को ‘कोरोना मुक्त’ बनाने हेतु वैक्सीन लेने योग्य सभी लोगों का वैक्सीनेशन हेतु आह्वान करता हूँ।आइए, कोरोना के विरुद्ध संघर्ष में हम सभी सहभागी बनें।