
सारण, सिवान, गोपालगंज जिले के लोगों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा ऊर्जा मंत्री आर के सिंह
चन्र्दशेखर यादव
एकमा, सारण । केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार विकास की सरकार है ।आज एकमा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि हम ऐसी सरकार के अंग हैं,जो लोगों की समस्याओं का निदान करने की योजनाएं लागू करती है । गरीब महिलाएं चूल्हा फूंकते फूंकते परेशान रहती थी ।उन्हें उज्ज्वला योजना लागू कर मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया गया ।प्रमं आरोग्य योजना लागू कर गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जा रही है । इस केन्द्र का लाभ बिदेश जानेवाले सारण प्रमंडल के निवासियों को मिलेगा ।उन्हें अब पटना नहीं जाना पड़ेगा।
आज एकमा प्रधान डाकघर परिसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि पूरे देश में यह पासपोर्ट का 524 वहां केन्द्र है ।हमारी सरकार समस्या से भागती नहीं , वल्कि समस्या का निदान करती है । बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुई है ।हमारी योजना है कि एक भी घर बिना बिजली की न रहे ।गांव गांव सौर ऊर्जा लगाने का काम निरंतर जारी है ।
इससे पहले केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने दीप प्रज्वलित कर केन्द्र का विधिवत् उद्घाटन किया ।इस मौके पर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एकमा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक श्रीकांत यादव,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी के रमन, एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मऩोरंजन सिंह धुमल, गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ,भाजपा नेता विनय सिंह, रामदयाल शर्मा, सत्येन्द्र नाथ सिंह, पप्पू सिंह,पंकज सिंह,प्रमोद सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण लोग,एकमा डाकघर के पोस्टमास्टर तारकेश्वर साह वह कर्मीगण मौजूद थे । आज सुबह से ही पुलिस के जवानों की ड्यूटी सड़कों,चौक चौराहों पर लगी रही ।डाकघर के बाहर पुलिस अधिकारी एवं जवान पुस्तैद रहे ।




Recent Comments