
डोरीगंज मे शांति समिति की बैठक -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सरस्वती पुजा को लेकर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के उदेश्य से डोरीगंज थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अंसार अहमद सिद्दीकी ने उपस्थित थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , गणमान्य लोगों एवं पुजा समिति के सदस्यों से सरस्वती पुजा को शांतिपुर्ण तरीकें से संपन्न कराने मे सहयोग करने की अपील की ।
इस अवसर पर सभी पुजा समितियों से रेजिस्ट्रेशन कराने , एवं पुजा मे रात्रि दस बजे के बाद लाउडस्पीकर न बजाने , अश्लील गाना न बजाने , मुर्ति विसर्जन मे नर्तकी न नचाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने का निर्देश दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से थाने के एएसआई कपीलदेव राम , बृजनन्दन प्रसाद , सरपंच रजनीश कुमार , नरेन्द्र राय , कृष्णा राय , पुर्व मुखिया सुदर्शन महतो , अवधेश कुमार , सत्यदेव महतों , कमलेश ठाकुर , कुशलेश्वर प्रसाद सिंह , अवधेश कुमार सिंह , विकास कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि , पुजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments