
फुटबॉल : एक दिवसीय टूर्नामेंट में मढ़ौरा की टीम ने छपरा को 2-0 से हराया

जनादेश/मढ़ौरा(सारण) । प्रखंड के बिक्रमपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती के बैनर तले स्वर्गीय महेंद्र सिंह फुटबॉल एकदिवसीय फाइनल मुकाबले में मढ़ौरा की टीम ने छपरा को 2-0 से हराकर विजेता कप जीत लिया । पहले आधे समय के खेल तक दोनों टीम की तरफ से कोई भी टीम गोल नही कर सकी थी । इंटरवल के बाद मढ़ौरा टीम ने अपने आक्रमण को तेज कर एक-एक कर दो गोल करके मैच में अपनी बढ़त बना ली । जवाब में छपरा की टीम की तरफ से खिलाड़ियों ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी । मैंच उपरांत मढ़ौरा टीम के राजा अली को बेस्ट ट्वेन्टी टू और छपरा के गोलकीपर सनी राज को बेस्ट इलेवन चुना गया । दोनों खिलाड़ी को आयोजक समूह ने पुरस्कृत किया । इसके अतिरिक्त मैच में गोल करने वाले मढ़ौरा के खिलाड़ी राजा अली को दिना सिंह, सोनू सिंह ने नगद पुरस्कार दिया वही रितेश कुमार को शिक्षक तेजनारायण सिंह और प्रो. गोरा सिंह ने नगद पुरस्कार दिया । विजेता रही टीम को पूर्व मुखिया प्रत्याशी बिट्टू सिंह, क्रीड़ा भारती के अनुमंडलीय संयोजक मनोकामना सिंह ने नगद राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया ।

बाद में अतिथि प्रो. गोरा सिंह, शिक्षक तेजनारायण सिंह, प्रमोद सिंह, ग्रामीण दीना सिंह, धुटूक सिंह, मनोकामना सिंह ने विजेता, उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। मैच में उद्घोषक की भूमिका को संजीव कुमार पत्रकार ने बखूबी निभाया। मैच के आयोजक व मैंच रेफरी रहे क्रीड़ा भारती के प्रखंड संयोजक एक्स आर्मी प्रभाकर सिंह उर्फ मोनू सिंह ने कहा खेल का आयोजन ग्रामीण प्रतिभा को बाहर लाने के लिए जरुरी है । ग्रामीण अंचल में फुटबॉल व अन्य खेल के माहौल से युवाओं का भटकाव कम होगा । वही उनकी प्रतिभा को सामने आने का एक प्लेटफार्म मिलेगा । प्रभाकर सिंह ने मौके पर सभी खेल प्रेमियों से ग्रामीण खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल को बढ़ावा देने की अपील भी की। इस मौके पर भारी संख्या में दर्शक जुटे हुए थे।





Recent Comments