मढ़ौरा की छात्रा आदिति को पॉलिटेक्निक पारा मेडिकल डेंटल प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता
मढ़ौरा : स्थानीय शहर की छात्रा आदिति सिंह ने बिहार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पारा मेडिकल डेंटल कोर्स की प्रवेश परीक्षा सफल हुई है.आदिति को पहली बार में ही सफलता मिली, जिससे परिजनों में हर्ष है.हाल ही में आदिति ने सीबीएसई के मैट्रिक परीक्षा में आदिति ने 85.4% अंक प्राप्त कर अपने मां-बाप के साथ परिवार का नाम रौशन किया है।छात्रा आदिति मूल रूप से सारण जिले के मशरख पूरब टोला निवासी कामेश्वर सिंह व दीप शिखा सिंह की प्रथम पुत्री है, जो फिलहाल मढौरा में रहकर पढ़ाई कर रही है।