सिवान। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को 19 जून को लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में उनके सहायक द्वारा सचिवालय थाने में केस कराई गई। इसके बाद पुलिस ने जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के दोन बाजार निवासी राकेश कुमार तिवारी को दरौली थाना की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद छापेमारी टीम उसे पटना लेकर चली गई, जहां उसे पूछताछ किया गया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह दुबई में रहकर काम करता था। कुछ वर्ष पूर्व वह सिवान आकर आरएलएम पार्टी में शामिल हो गया, कुछ माह तक उसने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की पालिसी और बयान से वो नाराज चल रहा था। इस कारण उपेंद्र कुशवाहा को धमकी दी थी। इस मामले में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि दरौली थाना क्षेत्र के दोन बाजार निवासी राकेश कुमार तिवारी को सचिवालय थाना पटना के द्वारा रात्रि में पूछताछ हेतु ले जाया गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने के मामले में उनसे पूछताछ हो रही है।—
——




Recent Comments