
परसा (सारण)।लॉक डाउन ख़त्म होते ही चोरी की घटना शुरू हो गया।गुरुवार की रात्रि में बाजार में चौकीदार की तैनाथी के वावजूद चोरों ने पुलिस की सुरक्षा ब्यवस्था पर प्रहार करते गुरुवार की रात्रि हॉस्पिटल रोड स्तिथ रूबी बिहार इंटरप्राइजेज दूकान की शॉटर तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा पाच लाख रूपये नगद समेत लाखो की सामान की चोरी कर लिया गया।दुकान में चोरी होने की सूचना दुकानदार द्वारा पुलिस को दिया गया।सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच किया।थाना क्षेत्र के चकसहबाज गाँव निवासी शोभनाथ सिंह का पुत्र रोहित कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया।प्राथमिकी में दूकानदार ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय दुकानदार द्वारा दुकान में चोरी होने की सूचना दिया गया। दूकान पर आया तो देखा की दुकान की ताला और शॉटर टुटा पड़ा था।दुकान में रखे 24 इंच का 10 पीस एलईडी टीवी,5पीस सम्राट टीवी, 8 पीस ग्रेडर मशीन,7पीस जूस मशीन,40 पीस सेलिंग पंखा,समेत 5 लाख नगद की चोरी होने की आरोप लगाया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दुकानदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है पुलिस चोरी की अनुसन्धान में जुटी है।उधर दुकान में चोरी की घटना से दुकानदारों में भय ब्याप्त है।




Recent Comments