
मांझी(सारण)। ताजपुर में स्टाइल कबड्डी फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे जमा लिया। साईंपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर समय-सीमा के अंदर कुल 49 अंक हासिल किये। जबकि दाउदपुर बगोईयां की टीम 40 अंक ही हासिल कर सकी। मुख्य अतिथि झुन्नू यादव ने विजेता व उप विजेता टीम के कैप्टन को शिल्ड प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच भोलू कुमार एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट महेंद्र कुमार घोषित हुए। बड़ी संख्या में दर्शकों ने प्रतियोगिता का आनंद उठाया। मौके पर डॉ. संतोष यादव, डॉ. तुलसी यादव, राजू कुमार, हरेन्द्र शर्मा, मुंशी शर्मा, मुकुल यादव, रामनाथ यादव आदि मौजूद थे।




Recent Comments