
परसा(सारण)।कोरोना महामारी में छात्रों की शिक्षा बधीत न हो इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन शिक्षा देने का निर्देश जारी किया गया था।जिसपर पहल करते हुऐ बाजार स्तिथ संचालित इंटेल्स के निदेशक डॉ विश्वकर्मा द्वारा गत 60 दिनों से एप्प्स के माध्यम चार सौ छात्र छात्राओं को नियमित सभी विषय की पढ़ाई कराई जा रही है।निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ऑनलाइन शिक्षा की घोषणा के बाद से लगातार इंटेल्स के चार सौ छात्र छात्राओं को सुबह और रात दो शिफ्ट में मोबाईल एप्प्स के माध्यम सभी विषय की पढाई जारी रखा गया है।ताकि छात्र छात्राओं के शिक्षा में कोरोना महामारी पूर्ण रूप से बाधा नही बन सके।उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।




Recent Comments