सारण :सर्प के डँसने से महिला अचेत , पटना रेफर
#******************************#
डोरीगंज/सारण
डोरीगंज थानाक्षेत्र के चिरांद गाँव मे बीती रात एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई जिसे स्थानीय लोगो की मदद से परिजन आनन फानन मे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ से बेहत्तर ईलाज हेतु उसे पटना पीएंसीच रेफर कर दिया गया
सर्पदंश की शिकार महिला परसा थानाक्षेत्र के मस्तीचक गाँव निवासी धनंजय ठाकूर की पत्नी पूनम देवी है जिसे दो लड़का व दो लड़की है स्थानीय लोगो के अनुसार धनंजय ठाकूर डोरीगंज के एक सैलून मे नाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है जो चिरांद के ही एक किराए का मकान लेकर रहता है लोगो ने बताया कि खाट चौकी के अभाव मे रात मे उसका सारा परिवार जमीन पर सोता है जिसके कारण बीती रात उसकी पत्नी को साँप ने डँस लिया
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि आधी रात को ईलाज के लिए जब सदर अस्पताल पहुँचे तो हॉस्पीटल मे डॉक्टर के नाम पर केवल एक कम्पाउंडर था जिससे जो बन सका हमारी मदद की कम्पाउंडर के ही कहने पर बाहर से कुछ दवाएँ लाई जिसके बाद प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया गया




Recent Comments