आस्था में अजब नजारा : कठिन तपस्या देख सेवा में उमड़ा जन सैलाब

#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण):आस्था में सच्ची विश्वास हो तो मनुष्य के लिए कुछ भी कर गुजर जाना असम्भव नही है।कुछ इसी तरह के नजारा एक भोले शंकर के भक्त को देखने को मिला।जो उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से बोल बम धाम देवघर के लिए भुईपड़ी चल पड़े है।भोले शंकर के भक्त 38 बर्षीय लकी मिश्रा इस रोचक और कठिन तपस्या और परिश्रम को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष भक्तो की जैन सैलाब उमर रही है।

सावन माह में शिवभक्त लकी मिश्रा महिला पुरुष के लिए आस्था का केंद्र बने है।जिनकी भक्तो द्वारा पूजा अर्चना करने के साथ पैसा का चढ़ावा किया जा रहा।वही भक्तो द्वारा बाबा से आशीर्बाद लेने के लिए लोगो की ताता लग रही है।

बताया जाता है। कि शिव भक्त लकी मिश्रा भक्ति की शक्ति का कठिन तपस्या के मार्ग पर चल रहे भक्त ने गत 7 माह दस दिनों से लगातार भुइपड़ी के बल देवघर के लिए प्रास्थान किया है।जो सात माह दस दिन पर परसा प्रखंड के तितिरा बाजीतपुर गाँव तक पहुँच गए है।आस्था से लगाव रखने वाले भक्तो ने लक्ष्य को प्राप्त कराने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।भक्तो द्वारा सड़क पर चादर बिछाने पंख से हवा देना शरबत पानी आदि की ब्यवस्था में लगे रह रहे है।भक्तो की माने तो शिव भक्त लकी मिश्रा द्वारा आगामी बर्ष 2019 में संभवत फागुन माह की महाशिवरात्रि तक देवघर पहुँच भगवान् शंकर को जलाभिषेख करने की बातें बताई जा रही है।