नियोजित शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखने का दोहराया संकल्प
मशरक (सारण)प्रखंड क्षेत्र के बोर्ड मिडिल स्कूल के प्रागंण मे प्रखंड अध्यक्ष कुमार प्रमोद के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर नियोजित शिक्षकों की सुप्रीम कोर्ट के नामीगिरामी वकील अपने पक्ष को लेकर न्याय की ओर बढ़ चुके हैं। मगर अब हमलोगों को अपनी न्याय की लड़ाई को लड़ने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से अनुरोध है कि धैर्य बनाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर अपने भगवान पर भरोसा रखें। जीत हासिल होने की पूरी आशा है। हमलोगों की मेहनत और लग्न से किया गया ये लड़ाई जितने के कगार पर है यही हमारी भगवान से प्रार्थना है कि हमें न्याय मिले ।ये बाते मुकुल कुमार सिंह ने बड़ी भावुक मुद्रा में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं बीच बोले जिसमे सभी शिक्षक अपनी-अपनी बिचार रखें लेकिन मुकुल कुमार की बातो पर लोगोँ के भाव अपनी हक की लड़ाई लड़ने की बात लग्नेश जी भी कही वही शिक्षिकाओं मे रंजू कुमारी, ममता कुमारी, सीमा कुमारी ,अपनी अपनी बिचार प्रकट किए । बताते चलें कि अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हम तो न्याय के लिए लड़ रहे है मगर हमारे काबिल वकील साहब के खर्चों का बोझ तो हमें ही उठाना है इस प्रकार हमलोग लाखों रुपये का सहयोग कर अपने संघ भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे । हमारे प्रखंड एवं जिला से लाखो रुपये की सहायता की जा रहीं हैं और जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध करायेंगे मगर अपने हक की लड़ाई से पीछे नहीं होगे ।प्रखंड के सभी शिक्षक भाई बहनों से निवेदन है कि इस अंतिम चरण मे अपनी न्याय लेकर ही रहेगें ।सभी शिक्षक अपने बिचार रख बार -बार एक ही बात दुहरा रहे थे कि भगवान पर भरोसा है कि जीत हमारी ही हो । ये तो शिक्षक का संस्कार है जो अपने धर्म के प्रति भी जागरूक है और कर्म पर भी अडिग है ।मशरक प्रखंड से भी लाखों रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है ।