• मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवरा में 282 क्वॉरेंटाइन प्रवासियों में अब तक 3 का आया पॉजिटिव रिपोर्ट

गड़खा(सारण)।क्वॉरेंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय चैनपुर भैसमरा में अंतिम बैच में हॉट स्पॉट के 85 प्रवासियों का विदाई मंगलवार को दी गई। कवारेंटाइन अवधि 14 दिन पूर्ण हो चुका है ।इस बैच की खाशियत रही कि खुद पूर्व मुखिया कामेश्वर मांझी जो अपना इलाज कराने ऐम्स दिल्ली गए थे।वो कोरेन्टीन में रहे और ग्रुप लीडर का जिम्मा उन्होंने यहां संभाला था ।मेस कमिटी सक्रिय थी जो निर्धारित भोजन के मेनू में बदलाव किया करती थी सभी लोग विद्यालय को सजाने और सवारने में लगे थे ।सुबह योगा फिर क्रिकेट बैटमिंटन भौली बॉल इत्यादि शोसल डिस्टेंसिंग के आधार पर खेलते थे ।मनोरंजन हेतु भी पर अच्छे ज्ञानपरक फ़िल्म देखा करते थे ।विद्यालय के सभी सामग्रियों को अपना जैसा समझते थे।अलग अलग कमिटियां बनी थीं। जैसे खेल भोजन नाश्ता सफाई आदि ।आज सुबह में सीएचसी गड़खा द्वारा सभी प्रवासियों का सघन स्वास्थ्य परीक्षण हुआम सीओ मो इस्माइल ने पुनः 14 दिन आइसोलेटेड रहकर घर परिवार एवम समाज की कोविड 19 से रक्षा करने की बात कही ।शशिकांत भारती ने सभी प्रवासियों के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की वही अखिलेश्ववर पाठक प्रधानाचार्य ने जीवन जीने के महत्व पर वृहद प्रकाश डाला और आशा की कि सभी प्रवासी लोग अपने घर परिवार में सामंजस्य बैठा कर इस विपदा की घड़ी में रहेंगे ।श्री पाठक ने संदेश के रुप में लाई-मुढ़ी का पैकेट व अन्य सामग्री दे सम्मानित किया।मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवरा पांच बैच में 282 प्रवासी मजदूर रहें।जिसमें से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे।अंचलाधिकारी, प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक, नित्यानंद सिंह,सत्येंद्र सिंह कौशल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजन सिंह संजय सिंह शमीम अहमद,जमील अहमद,शशिकान्त भारती,मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश साह, उमा राय, मुखलाल महतो, किशोरी राय, ओमप्रकाश सिंह,विनोद सिंह,सुरेन्द्र राय,मुखलाल महतो,राम वचन महतो, उपस्थित थे।