खैरा थाना क्षेत्र में बम कांड के घायल लड़के की हुईं मौत
नगरा(सारण) : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के तेतारपुर गाँव मे 31 जनवरी को हुए बम ब्लास्ट में दो लड़के घायल हुए थे जिसमें इलाज के दौरान पी एम सी एच पटना में एक लड़के की मौत आज सुबह तरके हो गई। बताते चले कि 31 जनवरी को करीब 11 : 45 दिन में तेतारपुर गाँव के एक बगीचे में बम बिस्फोट हुआ था।जिससे बगीचे में खेल रहे दो बच्चे अभिषेक कुमार एवं टोनी कुमार पूर्ण रूप से बारूद से जल गए थे।खैरा थाना पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से इन लड़को को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया था।जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को पी एम सी एच पटना रेफर कर दिया गया था।इन दोनों का इलाज पी एम सी एच के आई सी यू यूनिट में हो रहा था।लेकिन आज तड़के सुबह इसमे से रामलायक राय का 10 वर्षीय पुत्र टोनी कुमार ने अपना दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही घर के सभी सदस्यों की चीख पुकार शुरू हो गई।गाँव वाले टोनी के घर पहुंचे तथा सभी स्तब्ध रह गए।किसी को भी समझ नही आ रहा था कि आखिर परिवार के सदस्यों को क्या कह कर सांत्वना दिया जाय।टोनी के मौत से पूरे गांव में मातमी सनाटा है।यदि कोई आवज सुनाई पड़ती है तो सिर्फ और सिर्फ रोने की।टोनी के माँ , पिता ,भाई ,बहन ,दादा दादी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments